Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू: दिवाली तक नहीं मिला पानी तो 9 पंचायत के प्रतिनिधि करेंगे धरना, खराहल घाटी के पंचायत प्रतिनिधियों ने दी चेतावनी

October 19, 2026

कुल्लू: दिवाली तक नहीं मिला पानी तो 9 पंचायत के प्रतिनिधि करेंगे धरना, खराहल घाटी के पंचायत प्रतिनिधियों ने दी चेतावनी

कुल्लू: जिला की खराहल घाटी की 9 पंचायत में बीते 2 सालों से पीने के पानी और सिंचाई के पानी की काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर दिवाली तक विभाग के द्वारा सिंचाई और पेयजल योजना को ठीक नहीं किया गया तो पूरी पंचायत के प्रतिनिधि और ग्रामीण मिलकर ढालपुर में विभाग तथा प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए लराकेलो जिला परिषद वार्ड सदस्य अनिल राणा ने बताया कि खराहल घाटी की नौ पंचायत के लिए एक सिंचाई और पेयजल योजना प्रमुख रूप से शुरू की गई थी। लेकिन साल 2025 से यह दोनों योजनाएं बंद पड़ी हुई है ।पेयजल योजना के लिए विभाग बिजली का ट्रांसफार्मर नहीं लगा पा रहा है तो वहीं सिंचाई योजना के लिए पाइप जो टूटी हुई है। उसकी भी मरम्मत नहीं कर पा रहा है।

खराहल घाटी के नौ पंचायत के लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। लेकिन उसमें भी पानी की कमी अब नजर आ रही है अनिल राणा ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर वह कई बार विभाग के अधिकारियों से मिले। लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है कि जल्द ही यह दोनों योजनाएं सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएंगे।

अनिल राणा ने बताया कि खराहल घाटी के लोगों को पहले से ही पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह दोनों स्कीमें बंद होने से अब लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दिवाली तक यह दोनों योजनाएं ठीक नहीं की गई तो मजबूरन 9 पंचायत के ग्रामीणों को ढालपुर में धरना प्रदर्शन करना होगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें