
चंबा: जिला चंबा के उपमंडल सलूणी के दायरे में आने वाले पिछला डियूर क्षेत्र की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती ने फंदा लगा कर जान दे दी। आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तो साथ ही सोमवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुष्टि एसपी चंबा अभिषेक यादव ने की। जानकारी के अनुसार पुलिस जांच में प्रभावित परिवार ने पुलिस को ब्यान में बताया है कि रविवार शाम को युवती अपने कमरे में काम कर रही थी। काफी देर तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं आया।
काफी देर होने पर परिवारजनों को संदेह हुआ जिसके चलते कमरे का दरवाजा तोड़ने का फैसला लिया गया। जैसे ही कमरे का दरवाजा तोड़ा तो कमरे के भीतर को मंजर देखकर पूरा परिवार हक्का-बक्का होकर रह गया। कमरे के भीतर युवती को फंदे में झूलता देखकर सबके होश फाख्ता हो गए। घरवालों ने इस घटना बारे पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने कमरे की बारीकी से तलाशी ली ताकि यह पता चल सके कि आखिर किस कारण युवती ने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला। ऐसे में युवती द्वारा आत्महत्या करने की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सोमवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में उसका पोस्टमार्टम करवाया।
ये भी पढ़ें :- अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस और SPG का बड़ा सर्च ऑपरेशन: बस स्टैंड और कई इलाकों में की जांच
मेष: दिन शुभ रहेगा...