Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऊना में एक व्यक्ति ने सड़क के बीचो-बीच खुद को आग लगाने की कोशिश की

April 25, 2024

ऊना में एक व्यक्ति ने सड़क के बीचो-बीच खुद को आग लगाने की कोशिश की

ऊना: टाहलीवाल के एक निवासी ने आज शहर के पुराना बस अड्डा चौक पर खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने की कोशिश की। उस व्यक्ति का नाम राजीव कौशल है। आपको बतादे कि यह व्यक्ति सुबह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर शहर के पुराना बस अड्डा चौक पर पहुंचा। उसने सड़क के बीचो-बीच अपनी स्कूटी पार्क की और उतरते ही स्कूटी से एक बोतल निकाल कर अपने ऊपर पेट्रोल डाल दिया। इसी बीच उसने तुरंत जेब से माचिस निकालकर जैसे ही आग जलाने का प्रयास किया मौके पर मौजूद ट्रैफिक कर्मी और स्थानीय दुकानदार ने तुरंत उस पर झपट कर माचिस छीनी और उसे सड़क के किनारे ले आए । इसी दौरान आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे उन्होंने भी इस व्यक्ति को दबोच कर उस पर पानी फेंकना शुरू कर दिया। आत्मदाह करने का प्रयास करने वाले राजीव कौशल का आरोप है कि पुलिस द्वारा लड़ाई झगड़े के मामले में उनके और उनके परिवार के साथ नाइंसाफी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिवादी पक्ष के दबाव में उनके साथ धक्का करने के चलते ही उन्होंने आत्मदाह करने का प्रयास किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें