Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोलन में 8 किलो अफीम के साथ एक नेपाली मूल की महिला व पुरुष गिरफ्तार

April 30, 2025

सोलन में 8 किलो अफीम के साथ एक नेपाली मूल की महिला व पुरुष गिरफ्तार

सोलन: सोलन पुलिस को नशे की तस्करी के खिलाफ जारी अभियान में जबरदस्त सफलता प्राप्त हुई है। जिसमे एक नेपाली मूल की महिला और पुरुष से पुलिस ने भारी मात्रा में 8 किलो 184 ग्राम अफीम बरामद की। मामलों की जानकारी देते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि सोलन से शिमला जा रही एक निजी बस की पिछली सीट पर नेपाली मूल की एक महिला व एक पुरुष बैठे हुए हैं, जो नेपाल से भारी मात्रा में अफीम बेचने के लिए लाए हैं और शिमला की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते हुए पुलिस ने तुरंत सलोगड़ा के समीप नाकाबंदी कर दी और निजी बस को रोक कर तलाशी लेनी शुरू की।

बस की पिछली सीट पर बैठे नेपाली मूल के पुरुष व महिला जिनके नाम शंकर बहादुर विका निवासी गांव बांसकोट डाकघर नलगाड नगरपालिका जिला जाजरकोट नेपाल उम्र 38 वर्ष व शीरजना बुढा निवासी गांव त्रिवेणी नलगाड जिला जाजरकोट नेपाल उम्र 44 वर्ष मालूम हुए। उनके कब्जे से 8 किलो 184 ग्राम अफीम बरामद हुई और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग पंजीकृत किया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त दोनों आरोपी बरामद अफीम को नेपाल से तस्करी करके हिमाचल लाए थे और अफीम को शिमला क्षेत्र में लोगों को बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय ने पेश करके 4 दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें- हेल्थ अलर्ट: खाली पेट धूप में निकलना पड़ सकता है भारी, अपनाएं ये सावधानियां

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें