Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुंडला शिव मंदिर में हीटर से झुलसने से एक पुजारी की मौत

February 19, 2024

सुंडला शिव मंदिर में हीटर से झुलसने से एक पुजारी की मौत

शिमला: हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के सुंडला स्थित शिव मंदिर में हीटर से झुलसने से एक पुजारी की मौत हो गई। पुजारी की पहचान परमेश्वरी दत्त (78) पुत्र स्वर्गीय तुला राम निवासी सुंडला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। परमेश्वरी दत्त एसएसबी से सेवानिवृत्त होने के बाद मंदिर में रहते थे।

दत्त के दो बेटों की पहले ही मौत हो चुकी है। इसके अलावा बेटियों की शादी हो चुकी है। इसके बाद वह अकेला ही रहता था। शुक्रवार शाम को वह मंदिर में हीटर सेंक रहा था। अचानक चक्कर आ गया और वह हीटर पर गिर गया। इससे एक टांग बुरी तरह से झुलस गई। रिश्तेदारों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भतीजे के बयान दर्ज किए। परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें