Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंबा में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुए झगड़े में युवक की चाकू मारकर हत्या

June 25, 2024

चंबा में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुए झगड़े में युवक की चाकू मारकर हत्या

चंबा: जिला चंबा के चुवाडी में आपसी बहसबाजी को लेकर युवक की चाकू से हत्या करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस थाना चुवाड़ी में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर मृतक युवक का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुष्टि एसपी चंबा अभिषेक यादव ने की। जानकारी के अनुसार रविवार को जिला चंबा के उपमंडल चुवाड़ी में छिंज मेला था जिसे देखने के लिए 22 वर्षीय युवक निखिल निवासी मैहला नूरपुर (कांगड़ा) अपने चार दोस्तों के साथ आया हुआ था।

रविवार शाम को जब निखिल अपने दोस्तो के साथ वापस नूरपुर लौट रहा था तो पेट्रोल पंप के पास गाड़ी को ओवरटेक करने के मामले को लेकर दो गुटों में बहसबाजी शुरू हो गई और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। फिलहाल मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दो पक्षों को समझा बुझा कर वहां से भेज दिया लेकिन चुवाड़ी-पठानकोट सड़क पर जतरून में दोनों पक्षों में फिर बहस हो गई। देखते ही देखते बात हाथापाई पर पहुंच गई। इतने में एक युवक ने चाकू निकाल कर निखिल की छाती में घोंप दिया जिस वजह से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।

आरोपी मौके से भाग निकले। घायल निखिल को दोस्त नूरपुर अस्पताल ले गए। वहां से परिजन उसे अमृतसर ले गए, जहां अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। नूरपुर निवासी निखिल की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है जिसमें अंकु गांव कामण डाकघर गाहर, अतुल निवासी चुवाड़ी और विनय निवासी कामण शामिल हैं। इसके अलावा एक नाबालिग है। विशाल निवासी लाहड़ी अभी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें