Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में नवरात्रों को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार

April 6, 2024

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में नवरात्रों को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार

श्री नैना देवी जी (गौतम) : हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं, जिसको लेकर जिला प्रशासन मंदिर न्यास ने और अन्य विभागों ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली नवरात्रों में जहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु माताजी के दरबार में नतमस्तक होंगे वहीं पर पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पूजा अर्चना के लिए पहुंचेंगे।

मंदिर न्यास के द्वारा जगह-जगह पर बाल राइटिंग की जा रही है इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा को ठीक किया जा रहा हैं, जबकि मंदिर में साफ सफाई की व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है ताकि नवरात्रों के दौरान माता जी की यह पवनस्थली पूरी तरह से साफ सुथरी नजर आए।इसके अलावा मंदिर के सदा व्रत लंगर में श्रद्धालुओं के लिए सुबह का नाश्ता दोपहर का भजन और रात्रि भोजन की स्वच्छ व्यवस्था की गई हैं।

जबकि माता श्री नैना देवी के दरबार में दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को पूरी तरह से सजा दिया है। दुकानदारों को भी आस है कि नवरात्रि इस बार अच्छे लगेंगे काफी संख्या में से श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचेंगे उनके अच्छा कारोबार होगा। मंदिर न्यासी प्रदीप शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है और श्रद्धालुओं को मेला के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें