Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्व. मनमोहन सिंह की याद में शिमला विंटर कार्निवल के सभी कार्यक्रम स्थगित

December 28, 2024

स्व. मनमोहन सिंह की याद में शिमला विंटर कार्निवल के सभी कार्यक्रम स्थगित

शिमला: भारत देश ने अपने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को खो दिया है। वीरवार देर शाम उनका दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद देशभर में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस बीच नगर निगम शिमला की ओर से भी शिमला विंटर कार्निवाल के सभी कार्यRम 1 जनवरी तक स्थगित कर दिए गए हैं। शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि इस दौरान न तो किसी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा और न ही शहर में कोई जश्न मनाया जाएगा। शिमला विंटर कार्निवल की शुरुआत 24 दिसंबर से हुई थी और यह दो जनवरी तक चलना है। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन ने सभी को शोक में डुबो दिया है। शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि डॉ. सिंह का जाना न केवल भारत देश, बल्कि पूरे विश्व के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक सुधारों का एक नया अध्याय लिखा था। कांग्रेस परिवार के लिए भी यह बहुत बड़ी क्षति है। आज भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। उनकी दूरदर्शिता, सरलता और नीतिगत कुशलता ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें