Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश में 15 सितंबर तक बहाल होंगी सभी सड़कें : Vikramaditya Singh

September 13, 2023

प्रदेश में 15 सितंबर तक बहाल होंगी सभी सड़कें : Vikramaditya Singh

कुल्लू (सृष्टि) : हिमाचल प्रदेश में आपदा के चलते 1600 सड़के भूस्खलन के कारण बंद हो गई थी। जिससे लोगों का खासा नुकसान झेलना पड़ रहा था। लेकिन अब प्रदेश में सड़कों की हालत सुधर रही यू है और मात्र 60 सड़के ही भूस्खलन के चलते बंद पड़ी हुई है। ऐसे में इन सड़कों को बहाल करने के लिए भी अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने कुल्लू मनाली दौरे के दौरान बताया की सड़कों की बहाली को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मात्र 60 सड़कें अब बंद पड़ी है और 15 सितंबर तक इन सड़कों को भी वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सड़कों को जो नुकसान हुआ है उसके लिए एक बार फिर से दिल्ली में जाकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुलाकात की जाएगी और सड़कों को बहाल करने के लिए केंद्र सरकार से भी आर्थिक रूप से मदद मांगी जाएगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में अधिकतर सड़कों को दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया और सड़क पर्यटकों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।

ऐसे में बाहरी राज्यों के पर्यटक अब बिना किसी डर के हिमाचल का रुख कर सकते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन आधारित प्रदेश है और यहां के लोगों की आर्थिकी का मुख्य स्रोत भी पर्यटन है। आपदा के कारण यहां का पर्यटन कारोबार भी खासा प्रभावित हुआ है। लेकिन अब सड़कों की हालत सुधार दी गई है और प्रदेश के भीतर बाहरी राज्यों से बड़े पर्यटक वाहनों का आना भी शुरू हो गया है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में पर्यटन के क्षेत्र में भी हालत में काफी सुधार आएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें