Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतर जाए तमाम कार्यकर्ता : Prem Dhumal

February 15, 2023

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतर जाए तमाम कार्यकर्ता : Prem Dhumal

हमीरपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बुधवार को सुजानपुर व भोंरज भाजपा मंडल की दो दिवसीय बैठक के अवसर पर बुरा जो देखन मैं चला बुरा ना मिलया कोय, जो मन देखा आपना, मुझसे बुरा ना कोय, कबीर के इस दोहे के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर आप बुराई देखोगे तो आपको हर तरफ बुराई ही दिखेगी इसलिए बुराई का त्याग करके अच्छाई को ढूंढने की कोशिश करें। हर चीज सही दिखेगी जीत और हार के क्या कारण रहे, इसका आत्ममंथन आत्मचिंतन पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप से करें फिर सब कुछ सामने होगा।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा मंडल, शहरी इकाई, अनेक मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बेहतरीन काम किया है कोई भी कार्यकर्ता किसी भी कार्यकर्ता के ऊपर किसी भी तरह का आरोप प्रत्यारोप ना लगाए। हर किसी ने बेहतरीन काम किया है तभी पार्टी के उम्मीदवार को इतने वोट पड़े हैं। उन्होंने कहा कि हार जीत चली रहती है लेकिन मुकाबला कैसा रहा जीत और हार कितने मतों से हुई यह बात मायने रखती है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मजबूत संगठित और पार्टी के लिए निष्ठावान ईमानदारी से काम करने वाला कार्य करता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में इस बार सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र ने रिकॉर्ड तोड़ना है जिस तरह से 2019 का लोकसभा चुनाव यहां से चुनाव मैदान में उतरे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीता था उस रिकॉर्ड को ध्वस्त करके उससे अधिक मतों से उन्हें जीत दिलानी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का पूरे देश विदेश में डंका बजा रहा है पूरे देश का एक समान विकास किया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ केंद्र की मोदी सरकार काम कर रही है। हिमाचल के चारों लोकसभा उम्मीदवार 2024 का चुनाव जीतेंगे और हिमाचल से जीत दर्ज करके चारों सांसद अपनी इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे। उन्होंने पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतर जाएं। तैयारियां शुरू कर दें किसी भी तरह की कोई कमी ना रह पाए इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करें। अपना बुथ सबसे मजबूत के नारे के साथ पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को काम करना है। इससे पहले यहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री धूमल का भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विक्र म राणा, जिला परिषद सदस्य एवं पार्टी प्रत्याशी रहे कैप्टन रंजीत राणा सहित तमाम कार्यकर्ताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें