Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक बेकाबू ट्राले ने बाइक सवारों को कुचला

July 5, 2024

सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक बेकाबू ट्राले ने बाइक सवारों को कुचला

सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के जोहड़ो में बस स्टॉपेज के समीप एक बेकाबू ट्राले ने चार लोग जख्मी कर दिए। इस हादसे में घायल लोगों का उपचार चल रहा है, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है । सभी घायल औद्योगिक इकाइयों में काम करते हैं । जानकारी के अनुसार कालाअंब से एक ट्राला त्रिलोकपुर की ओर जा रहा था । जोहडो के समीप पहुंचते ही ट्राले ने त्रिलोकपुर की ओर से कालाअंब की तरफ आ रही दो मोटरसाइकिलों और राहगीर को टक्कर मार दी । बताया जा रहा कि एक बाइक पर चालक समेत दो लोग सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर चालक और एक व्यक्ति सड़क पर खड़ा था । इन सभी को चोटें आई हैं । पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें