Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

माता बालासुंदरी मंदिर में 8.28 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा, चांदी और सोने के इलावा 2.31 करोड़ का चढ़ा चढ़ावा

April 23, 2024

माता बालासुंदरी मंदिर में 8.28 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा, चांदी और सोने के इलावा 2.31 करोड़ का चढ़ा चढ़ावा

नाहन: उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित उत्तर भारत का प्रसिद्ध महामाया बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में इस बार हिमाचल सहित अन्य राज्यों से आये लगभग 8.28 लाख श्रद्धालुओं ने माता बालासुंदरी के दर्शन किये और आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवधि के दौरान कुल 2.31 करोड़ धनराशि श्रद्धालुओं द्वारा माता को अर्पित की गई। इसके अलावा 30.26 किलोग्राम चांदी और 127 ग्राम सोना भी मंदिर में भेंट किया गया। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी मंगलवार को नाहन में देेते हुए बताया कि उत्तर भारत का प्रसिद्ध महामाया बालासुंदरी मेला शांति एवं सदभावपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें