Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

अर्चना चौहान को मिला BJP महिला मोर्चा जिला हमीरपुर में अध्यक्ष का दायित्व

September 15, 2023

अर्चना चौहान को मिला BJP महिला मोर्चा जिला हमीरपुर में अध्यक्ष का दायित्व

सुजानपुर (गौरव जैन) : भाजपा आला कमान ने अर्चना चौहान की जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष के पद पर ताजपोसी की है। इससे पहले अर्चना चौहान 2015 से 2019 तक महिला मोर्चा मंडल महामंत्री पद पर अपनी सेवाएं दें चुकी है। 2019 से 2023 महिला मोर्चा सुजानपुर मंडल अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थी। अर्चना चौहान टौणी देवी के बारी गांव की निवासी हैं। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा प्रदेश के प्रतिपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी जी तथा जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा का आभार प्रकट किया हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी से निभाऊंगी तथा पार्टी को और सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि वह जिले के पांचो मंडलों मैं महिला मोर्चा की नई टीमों का जल्दी ही गठन करवाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की महिला मोर्चा अपना पूरा सहयोग देगा ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा विजय का परचम लहरा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें