Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal के कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी, प्रशासन ने जारी किया Alert

January 31, 2023

Himachal के कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी, प्रशासन ने जारी किया Alert

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने राज्य के कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। जिला आपदा प्रबंधन को इसकी एडवायजरी जारी की गई है। इसके अलावा मैसेज भेजकर भी लोगों को जागरुक किया जा रहा है। डीजीआरई ने अटल टनल के साउथ और नॉर्थ पोर्टल, मढ़ी-रोहतांग और कोकसर क्षेत्र में हिमस्खलन गिरने की तृतीय श्रेणी की आशंका जताई है। लिहाजा, इन क्षेत्रों को हिमस्खलन के लिहाजा से असुरक्षित श्रेणी में रखा गया है। डीजीआरई की ओर से जारी की गई एडवायजरी के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है।

प्रशासन ने पर्यटकों और आम जनता से इस ओर अनावश्यक यात्र नहीं करने और सावधानी बरतने की अपील की है। डीजीआरई की ओर से जारी की गई एडवायजरी में हिमाचल के चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। मनाली-लेह मार्ग पर मढ़ी-रोहतांग-कोकसर-सिस्सू-तांदी, तांदी-केलांग-दारचा, अटल टनल रोहतांग नॉर्थ पोर्टल-सिस्सू-तांदी हिमस्खलन के लिहाज से असुरक्षित श्रेणी में रखे गए हैं। अटल टनल के साउथ पोर्टल, ब्यास कुंड क्षेत्र, उदयपुर-किलाड़-चंबा मार्ग पर तांदी-कीर्तिंग, थिरोट, कुकुमसेरी, फडरु, थमोह, किलाड़, किलाड़-गाहर दुनेई-पांगी आदि क्षेत्र भी असुरक्षित श्रेणी में रखे गए हैं।

इसी की साथ ही लाहौल-कुल्लू के नेहरुकुंड-कुलंग-पलचान और कोठी, कोठी से रोहतांग दर्रा, पलचान से सोलंगनाला, सोलंगनाला से धुंधी तथा कुल्लू जिले खनाग-जलोड़ी पास क्षेत्र में भी हिमस्खलन होने की आशंका जताई गई है। मनाली के एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली से आगे ऊंचाई वाले सभी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है। इससे हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि डीजीआरई की एडवायजरी के बाद अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने पर्यटकों और लोगों से आग्रह किया कि वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं।

भूस्खलन से 24 संपर्क मार्ग प्रभावित

चंबाः हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के पहाड़ी इलाकों में सोमवार को हुई भारी बारिश और बर्फबारी से चुराह विधान क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश और लैंड स्लाइड से 24 से अधिक संपर्क मार्ग बुरी तरह से प्रभावित हुए है, जिसके चलते लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। चंबा-तीसा मुख्यमार्ग कई जगह बंद हो गया है जिसे खुलवाने का प्रयास पीडब्ल्यूडी विभाग लगातार करने में जुटा है। उल्लेखनीय है कि आज बारह के करीब मार्ग खोलने का लक्ष्य रखा गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग सबसे पहले उन मार्गों को बहाल करेगा. जहां सबसे अधिक आवाजाही होती है। लोगो को परेशानी का सामना ना करना पड़े उसके बाद ही अन्य मार्गों को खोलना जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें