Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बारबेक्यू-नेशन में 1600 पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं को मौका

September 25, 2026

बारबेक्यू-नेशन में 1600 पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं को मौका

Barbeque-Nation Hiring for 1,600 Posts : मंडी। बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में सर्विस स्टीवर्ड और किचन हेल्पर के करीब 1600 पदों पर भर्ती की जा रही है। 10वीं पास 18 से 30 वर्ष आयु के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक मंडी जिले के विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में आयोजित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या इससे अधिक होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 11,000 से 14,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ कंपनी के नियमानुसार पीएफ, ईएसआईसी, निःशुल्क भोजन एवं आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली स्थित प्रशिक्षण केंद्र में सात दिन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान भोजन, आवास तथा आने-जाने का यात्रा खर्च कंपनी की ओर से वहन किया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, पंजाब, हैदराबाद एवं गुजरात में की जाएगी। साक्षात्कार कार्यक्रम, उप रोजगार कार्यालय, सरकाघाट में 29 सितंबर, 2026 को, उप रोजगार कार्यालय, जोगिंदरनगर में 30 सितंबर, 2026 को, उप रोजगार कार्यालय, सुंदरनगर में 1 अक्टूबर 2026 तथा उप रोजगार कार्यालय, करसोग में 3 अक्टूबर, 2026 को रखा गया है।
साक्षात्कार का समय सभी स्थानों पर प्रातः 10:30 बजे रहेगा। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से साक्षात्कार के समय मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं उनकी फोटोकॉपी, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, बायोडाटा तथा अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) साथ लाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता/महंगाई भत्ता (टीए/डीए) देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें