Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

भरमौर में शार्ट सर्किट से 2 मंजिला मकान जलकर हुआ राख, लाखों का नुकसान

January 9, 2023

भरमौर में शार्ट सर्किट से 2 मंजिला मकान जलकर हुआ राख, लाखों का नुकसान

भरमौरः जन-जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में रविवार रात काे अंजना देवी पत्नी स्वर्गीय पवन कुमार पंचायत भरमौर के घर पर सार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घर पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया और स्थानीय लोगों की मदद व अग्नि शमन केन्द्र खडामुख की मदद से आग पर रात्रि 1 बजे के करीब आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में किसी भी व्यक्ति और पशु की हानि नहीं हुई हैं।

अग्निकांड का सोमवार को राज्स्व विभाग भरमौर द्वारा मौका कर 15 लाख का नुकसान आंका गया और पीड़ित परिवार को 15000 रुपए की सहायता राशि तहसीलदार भरमौर अशोक पठानिया द्वारा प्रदान की गई व पीड़ित परिवार को ठंड के चलते भरमौर प्रशासन द्वारा विश्राम गृह लोक निर्माण विभाग भरमौर में शरण दी गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें