Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरमौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में चल रही 2 शराब भट्टियों को किया नष्ट

June 24, 2024

सिरमौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में चल रही 2 शराब भट्टियों को किया नष्ट

सिरमौर (अमित शर्मा): जिले में आज दिनांक 24-06-24 को पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सिरमौर व SDPO साहब पांवटा साहिब के दिशानिर्देश पर मन SI/SHO ने मुलाजमानो थाना को हमराह लेकर गांव खारा के जगंलो मे करीब 5 किलो मीटर अन्दर जाकर खारा के नाला मे बनी 5 अदद नाजायब शराब की भट्टियां जिनमे से 02 भट्टिया चलती हुई हालत मे पाई गई। मौका पर आस पास कोई भी व्यकित उपस्थित नहीं पाया गया।

वहीँ भट्टियों के आस पास करीब 28 ड्रमों मे रखी हुई लाहन पाई गई। 2 बंटे एल्मुनियम के ताजी निकली कसीदशुदा शराब से भरे हुए पाये गये। मौका पर ड्रोम मे करीब 12000 लीटर लाहन रखी हुई व एल्युमिनिय के 2 बंटो मे रखी करीब 40 लीटर नाजायज कसीशुदा ताजी शराब को नष्ट किया गया। ड्रमो को कुल्हाड़ी से फाड़ कर नष्ट किया गया और आस पास शराब को तैयार करने के लिए उपलब्ध साधनो को भी नष्ट किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें