BJP किसी भी मोर्चे का गठन समस्याओं को हल करने के लिए करती है ना की राजनीति के लिए: प्रेम कुमार धूमल

सुजानपुर (गौरव जैन) : भारतीय जनता पार्टी किसी भी मोर्चा प्रकोष्ठ का गठन उन लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए करती है ताकि उनकी समस्याओं को समझा जा सके उनकी समस्याओं का हल किया जा सके। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को अपने निवास स्थान समीरपुर में नवनियुक्त प्रदेश.

सुजानपुर (गौरव जैन) : भारतीय जनता पार्टी किसी भी मोर्चा प्रकोष्ठ का गठन उन लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए करती है ताकि उनकी समस्याओं को समझा जा सके उनकी समस्याओं का हल किया जा सके। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को अपने निवास स्थान समीरपुर में नवनियुक्त प्रदेश किसान मोर्चा के पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहि। भाजपा मंडल सुजानपुर के मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर ने जानकारी देते बताया कि भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के पदाधिकारी रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंचे थे। यहां पहुंचे तमाम पदाधिकारियों ने जहां पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की, वहीं उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अजय शर्मा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल काकू, प्रदेश किसान मोर्चा प्रवक्ता महेश मंडल, महामंत्री अनिल कौशल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचे तमाम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मोर्चा प्रकोष्ठ का गठन राजनीति करने के लिए नहीं करती है। इस बात को सब कार्यकर्ता जान ले हमारा कर्तव्य लोगों की समस्याओं को सुनना उनका समाधान करवाना है और इसी कर्म पर भारतीय जनता पार्टी काम करती है। उन्होंने कहा कि केवल एक कार्य करता ही है जो कभी पूर्व नहीं होता बाकी राजनीति में मिलने वाला हर पद एक समय वाद पूर्व हो जाता है इसलिए पदों के पीछे ना पड़ कर एक आम कार्य करता बनकर पार्टी के लिए ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करें और पार्टी को मजबूत करने का काम करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सांसद विधायक मंत्री अध्यक्ष प्रधान उप प्रधान सभी लोग एक समय के बाद पूर्व हो जाते हैं लेकिन एक कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता जो लोग पद प्राप्ति के लिए पार्टी में काम करते हैं। वह दिल से कभी भी पार्टी का काम नहीं कर पाते हैं इसलिए ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से काम करने वाला एक आम कार्यकर्ता होता है और यही बात सबको ध्यान में रखकर आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा हाई कमान ने जो भी जिम्मेदारी जिस किसी भी कार्यकर्ता को दी है वह उसका ईमानदारी के साथ निरबहन करें और अपने आप को एक काम कार्यकर्ता ही समझे इससे पहले यहां पहुंचे तमाम मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी को पूर्व मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत किया।

- विज्ञापन -

Latest News