Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीजेपी एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मारेगी जीत की हैट्रिक: सुरेश कश्यप

May 31, 2024

बीजेपी एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मारेगी जीत की हैट्रिक: सुरेश कश्यप

नाहन: भाजपा एक बार फिर अपनी जीत को लगातार बरकरार रखते हुए जीत की हैट्रिक लगाएगी और प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश का नेतृत्व करेंगे। भाजपा लोकसभा सांसद व शिमला संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में आप सभी मतदाता बढ़ चढ कर अपनी सहभागिता दर्ज करवाए। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन केन्द्र में इकट्ठे होने का दावा करते है जबकि प्रांतीय स्तर पर एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है। जनता को भ्रमित करने की बजाय अपने गठबंधन का सत्य जनता के बीच रखने का कार्य इस इंडी गठबंधन को करना चाहिए। यह ठगबंधन एक साथ चुनाव लड़ते हैं, जबकि जनता के सामने लड़ाई का दिखावा करते हैं। भाजपा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से भ्रष्टाचार के गुर सीखे हैं और अब ये पार्टी भी भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है।

सांसद कश्यप ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को नशा मुक्त करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आते ही नशे को अपनी कमाई का साधन बना लिया है। भाजपा का कहना है कि पंजाब का नकारात्मक प्रभाव हिमाचल प्रदेश पर भी पड़ रहा है। दिल्ली का शराब घोटाला अब पूरी दुनिया जान चुकी है। दिल्ली से लेकर पंजाब और हिमाचल तक इनके कारनामे सभी के सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमने एक संकल्प लिया है कि दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण किसी को भी छीनने नहीं देंगे। उन्हांने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी गठबंधन भाजपा की इस कोशिश से नाराज हैं और उनका ट्रैक रिकॉर्ड एससी-एसटी और ओबीसी का आरक्षण छीनने का रहा है।

कश्यप ने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी संविधान और बाबा साहब अंबेडकर की भावना का अपमान कर रहे हैं। ये दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर उसे मुसलमानों को देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इनकी साजिश को बेनकाब कर दिया है, इसलिए ये लोग मोदी को लगातार गालियां दे रहे हैं। इस प्रकार, भाजपा ने आगामी चुनाव में अपनी जीत की हैट्रिक का दावा करते हुए विपक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और जनता से उनके समर्थन की अपील की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें