Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा का चुनावी मेनिफेस्टो किसान एवं गरीब युवाओं को कर रहा प्रोत्साहित: Usha Birla

April 14, 2024

भाजपा का चुनावी मेनिफेस्टो किसान एवं गरीब युवाओं को कर रहा प्रोत्साहित: Usha Birla

हमीरपुर: जिला भाजपा उपाध्यक्ष उषा बिरला ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र को महिलाओं, युवाओं एवं गरीब वर्ग के हित में महत्वपूर्ण करार दिया है। उषा ने कहा कि भाजपा का यह चुनावी मेनिफेस्टो सभी वर्गों को प्रोत्साहित करने वाला है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मध्यनजर भाजपा ने जो अपना संकल्प पत्र जारी किया है, वह युवाओं महिलाओं, किसानों एवं गरीबों पर केंद्रित है। भाजपा द्वारा घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया गया है, जिसकी थीम 2047 तक विकसित भारत बनाने की मोदी की गारंटी पर आधारित होगी।

बिरला ने कहा कि संकल्प पत्र के अनुसार निवेश से लेकर नौकरी तक ध्यान केंद्रित रहेगा एवं गरीबों को पोषणयुक्त भोजन मिले इसके लिए नि:शुल्क राशन की योजना जारी रहेगी। साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना जिसे 10 लाख से बढ़कर 20 लाख किया गया है वहीं 5 लाख रु पए तक मुफ्त इलाज जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त आयुष्मान के अंतर्गत ट्रांसजेंडर भी आएंगे। छोटे कस्बों में स्वनिधि योजना का विस्तार होगा। 5 साल में नारी शिक्त की भागीदारी बढ़ेगी। सरकार का उद्देश्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना है।


गांव की महिलाएं ड्रोन पायलट बनेंगी। पाइप के रास्ते घर-घर गैस पहुंचाई जाएगी। वंदे भारत ट्रेन के तीन मॉडल चलेंगे। उषा बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रति अपना संकल्प जताते हुए कहा है कि दल से बड़ा देश है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, यह मोदी की गारंटी होगी।

यूनिफॉर्म सिविल कोड देश हित के लिए आवश्यक है जिसे भी लागू किया जाएगा। केंद्र सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के मकान बनाकर दिए हैं, अब जो अतिरिक्त जानकारियां राज्य सरकारों के माध्यम से मिल रही है उन परिवारों की भी चिंता करते हुए 3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे। उषा बिरला ने कहा कि समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले 5 वर्षों तक देश की सेवा में समर्पित रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें