Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का हो निलंबन नहीं तो युवा कांग्रेस देगी सामूहिक त्याग पत्र: सौरव

December 26, 2023

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का हो निलंबन नहीं तो युवा कांग्रेस देगी सामूहिक त्याग पत्र: सौरव

जोगिन्द्रनगर (राजीव बहल) : जोगिन्द्रनगर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष सौरभ ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू तथा कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह से मांग की है कि जोगिन्द्रनगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को अपने पद से नहीं हटाया गया तो युवा कांग्रेस सामुहिक त्याग पत्र देने को मजबूर होगी। युवां कांग्रेंस ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष द्वारा जारी उस ब्यान से नाखुश थी जिसमें जोगिन्द्रनगर ब्लाक अध्यक्ष अध्यक्ष ने जोगिन्द्रनगर में तबादला, उदघाटन तथा ठेकेदारी उद्यौग चलने की बात कही थी। जिससे जीवन ठाकुर के समर्थकों ने इस ब्यान पर नराजगी जाहिर करते हुए उन पर कार्यवाही की मांग की है।

जोगिन्द्रनगर के विश्राम गृह में आज एक बैठक का आयोजन किया गया जिस में षाषर्द प्यार चंद, सुमित कुमार, प्रदेश प्रवक्ता धीरज सूद, सेवा दल अध्यक्ष सरोज, सूरज, ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता विवेक जसवाल, कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता कपूर सहित अन्य वक्ताओं ने सभा को सम्बोधित किया। बैठक में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के ब्यान की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि अपनी ही सरकार के होते हुए कुछ लोग संगठन को कमजोर करने में लगे है ऐसे लोगों के विरूध सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा की ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का संगठन को कमजोर करना उनके अनुभव की कमी को दर्शाता है।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जोगिन्द्रनगर क्षेत्र नाजुक दौर से गुजर रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं स्वच्छ राजनीति से व्यवस्था परिवर्तन का भाव हर कार्यकर्ता में जागृत कर संगठन को और मजबूत बनाने में प्रयास कर रहे हैं।लेकिन जोगिन्द्रनगर में कुछ लोग महज निजि स्वार्थ के लिये संगठन को कमजोर करने में लगे हैं। लेकिन उनके मंसूवे कभी कामयाब नही होगें। आज जोगिन्द्रनगर में राजीति का स्तर गिरने पर उन्होने चिंता जाहिर की कहा कि भाडे की भीड जुटा कर घटिया आरोप लगाना बेहद शर्म की बात है।

उन्होनें जोगिन्द्रनगर के विधायक पर हमला करते हुये कहाकि विधायक द्वारा लोगों को ठगा गया है। विधायक द्वारा लोगों को नौकरी के नाम पर सब्जबाग दिखाये गये। यहां पर उद्योग लगायेगें,नशे को दूर करेगें, युवाओं को खेल के नाम पर ठगा, न जाने कितने वायदे किये गये लेकिन आज लोगों को समझ आ रहा है कि उन्हें ठगा गया है। जीवन ठाकुर ने कहा कि जोगिंदर नगर के विकास के लिये उनके द्वारा प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया की जोगिंदर नगर अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी भी जल्द दूर की जाएगी। जिसमें आर्थो विभाग के विशेषज्ञ डाक्टर के आदेश सीएम से करवाये गये है। जल्द ही और विशेषज्ञ डॉक्टरों के तैनाती सिविल अस्पताल में होगी।जोगिन्द्रनगर तथा चौतंडा में खेल स्टेडियम पर 70 लाख रू खर्च किए जायेंगे ताकि सावन बरवाल जैसे और भी प्रतिभावान खिलाड़ी इस क्षेत्र को मिल सकें और युवा पीढ़ी नशे से दूर हो सके। इससे पहले बैठक में ब्योवृद्व कांग्रेंस कार्यकर्ता 92 वर्षीय बेला राम को भी जीवन ठाकुर ने सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें