
पधर: उपमंडलाधिकारी (ना.) पधर के कांफ्रेंस हॉल में 6 नवंबर को खंड स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे एसडीएम पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में किया जाएगा।
इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के तहत 1 नवंबर से 15 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जनजातीय बहुल पंचायतों के लोगों तथा संबंधित पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त ग्रामीण स्तर पर बीडीओ दरंग स्थित पधर के माध्यम से 10 से 13 नवंबर तक विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे तथा जनजातीय समुदाय के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा पौधरोपण और स्वच्छता से संबंधित गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि जनजातीय गौरव दिवस के तहत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।
📍 Location: Mandi (मंडी)
मेष: दिन शुभ रहेगा...