Last Updated: September 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन पर शिमला में रक्तदान और दीपमाला

September 17, 2026

पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन पर शिमला में रक्तदान और दीपमाला

शिमला: आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन है। इस अवसर पर देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी शिमला में भी भाजपा और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। ऐतिहासिक रिज मैदान से लेकर जाखू मंदिर और ग्रामीण क्षेत्रों तक सेवा और भक्ति का माहौल देखने को मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर भाजयुमो जिला शिमला द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके अलावा शिमला विधानसभा क्षेत्र के फागु, बालूगंज स्थित माता कामना मंदिर और शिमला ग्रामीण के सुन्नी में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे वही शिमला के रिज मैदान में रक्तदान शिविर लगया गया इस दौरान बीजेपी शिमला के जिला अध्यक्ष केशव चौहान और भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने स्वयं भी रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।

वहीं रक्तदान शिविरों के अलावा शाम के समय भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘दीपकमल’ और ऐतिहासिक जाखू मंदिर में विशेष सामूहिक दीपमाला का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही शहर भर में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत हर घर में दीप जलाने का आह्वान किया गया है। भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा और संकल्प काल को भारत का ‘स्वर्णिम काल’ करार दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्म दिवस की उन्हें और पूरे देश व प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई। नरेंद्र मोदी एक ऐसे युग पुरुष हैं, जिन्होंने दुनिया में भारत को एक नई पहचान दी है और ‘विकसित भारत 2047’ का सपना देखा है। धारा 370 हटाना, भव्य राम मंदिर निर्माण, आयुष्मान भारत और तीन तलाक को समाप्त करना ये ऐसे ऐतिहासिक काम हैं, जो देशहित में हुए हैं। यह 25 वर्षों का सेवा और संकल्प का कार्यकाल भारत के इतिहास का स्वर्णिम काल है।

वही इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने बताया कि वह हर वर्ष प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सामाजिक कार्यों का आयोजन करते हैं। उसी कड़ी में आज भाजयुमो जिला शिमला द्वारा रिज मैदान पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। हमारा लक्ष्य है कि आज हम कम से कम 76 यूनिट ब्लड डोनेट करें। पूरे जिला शिमला और प्रदेश भर में आज युवा मोर्चा द्वारा विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।”

 

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें