Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

टैक्सी चालकों पर निराधार आरोप लगा रहे बस ऑपरेटर, जानें क्या है पूरा मामला

February 10, 2025

टैक्सी चालकों पर निराधार आरोप लगा रहे बस ऑपरेटर, जानें क्या है पूरा मामला

कुल्लू: जिले की भुंतर टैक्सी यूनियन के ब्रांच को हाथीथान में स्थापित किया गया है। ताकि सैलानियों को यहां से टैक्सी की सुविधा मिल सके। लेकिन कुल्लू में निजी बस ऑपरेटर टैक्सी यूनियन पर जो आरोप लगा रहे हैं वह सभी निराधार है। वहीं भुंतर टैक्सी यूनियन के उप प्रधान देवेंद्र कुमार, कुल्लू टैक्सी यूनियन के महासचिव हरिराम, पार्वती टैक्सी यूनियन के प्रधान गोपाल ठाकुर ने कहा कि निजी बस ऑपरेटर के जो चालान किए जा रहे हैं।

वह आरटीओ के द्वारा किए जा रहे हैं। क्योंकि निजी बस ऑपरेटर नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में टैक्सी यूनियन के द्वारा हाथीथान में भी अपनी गाड़ियां खड़ी की जाती है और किसी भी सैलानी के साथ जबरदस्ती नहीं की जा रही है।

निजी बस ऑपरेटर के द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि टैक्सी यूनियन सैलानियों से मनमाने दाम वसूल रही है। यह आरोपी पूरी तरह से निराधार है और सरकार के द्वारा जो किराया तय किया गया है। इस किराए के आधार पर सैलानियों को सेवाएं दी जा रही है।

उनका कहना है कि हाथी थान में बसों को खड़ा करने का समय 3 मिनट से लेकर 5 मिनट तक है। लेकिन निजी बस ऑपरेटर अपनी बसों को आधे घंटे से भी अधिक समय तक वहां पर खड़ा रखते हैं और वोल्वो बस से जो भी सवारी आती है,उन्हें ले जाते हैं। ऐसे में टैक्सी चालकों को भी आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है।

निजी बस ऑपरेटर अपने तरीके से काम करें। उसमें टैक्सी यूनियन को कोई भी आपत्ति नहीं है। लेकिन इस तरह से अगर वह टैक्सी यूनियन पर गलत आरोप लगाते हैं। तो उनके खिलाफ भी आगामी समय में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: उज्जैन में हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास, बनीं साध्वी हर्षानंद गिरि, खुद का किया पिंडदान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें