Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंडी के पास फोरलेन के निर्माणाधीन पुल के सरियों पर गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौत

January 8, 2024

मंडी के पास फोरलेन के निर्माणाधीन पुल के सरियों पर गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौत

मंडी: चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर सात मील के पास एक कार अनियंत्रित होकर फोरलेन के निर्माणाधीन पुल के लिए खड़े किए गए सरियों के जा गिरी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान की कार नंबर आरजे 14 यूके 1052 पर सवार तीन लोग मनाली की तरफ जा रहे थे। सात मील के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर कार नाले में जा गिरी, जहां पर यह कार गिरी वहां पर फोरलेन के निर्माणाधीन पुल का कार्य चला हुआ है और उसके लिए सरिये खड़े किए गए हैं। यह कार निर्माणाधीन पुल के एक कोने पर खड़े किए सरियों पर जा गिरी।

स्थानीय लोगों को घटना का पता चलते ही तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया और तीनों घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से एम्बुलैंस के माध्यम से इन्हें जोनल अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल में उपचार के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि तीसरे का उपचार जारी है।

अरिहन्त छाजेर पुत्र दिनेश छाजेरनिवासी 122-बी 21 साउथ कालोनी निवारू रोड जयपुर, चालक एवं मालिक गाड़ी नंबर आर.जे. 144 के 1052 उम्र 24 वर्ष, भूपेंद्र चौधरी पुत्र रामू राम चौधरी निवासी अलकापुरी ए-मुरलीपुरा स्कीम जयपुर राजस्थान-302013 आयु 27 वर्ष वहीं तीसरा लक्ष्मण पुत्र सुखदेव निवासी 67 आदित्य अपार्टमैंट जयपुर राजस्थान उम्र 23 उपचाराधीन। सदर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर सकीनी कपूर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें