Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

नैना देवी के गुतराहण में फटा बादल; 4 वाहन मलबे में दबे, खेत क्षतिग्रस्त

September 13, 2025

नैना देवी के गुतराहण में फटा बादल; 4 वाहन मलबे में दबे, खेत क्षतिग्रस्त

बिलासपुर: नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मौजा गुतराहण में तड़के लगभग 3 बजे बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया और आसपास के खेतों में भर जाने से किसानों की खड़ी फसलें नष्ट हो गईं। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि शनिवार तड़के बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया तथा मलबे की चपेट में चार वाहन भी आए। सौभाग्य से वाहनों को कोई बड़ा नुक्सान नहीं हुआ और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई है। सभी गाड़ियों को वहां से निकाल दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया। तहसीलदार नमोल, नायब तहसीलदार और स्थानीय पटवारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीनें लगाकर सड़क पर आया मलबा हटाने का कार्य आरंभ कर दिया है ताकि आवागमन शीघ्र बहाल हो सके। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों कश्मीर सिंह, रतीराम, रतन लाल, बालक राम, संतोष, जीतराम, जगदीश सहित कई ग्रामीणों की क्षतिग्रस्त फसल का आकलन किया जा रहा है और रिपोर्ट मिलने के बाद नियमों के अनुसार राहत एवं सहायता प्रदान की जाएगी। इस दौरान बीडीसी सदस्य एवं उपाध्यक्ष महत राम तथा देसराज उपप्रधान भी मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Video: रोहित शर्मा और पत्नी रितिका का मजेदार वीडियो वायरल, फैंस बोले- पत्नी के आगे तो शेर भी भीगी बिल्ली

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें