Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Sukhu ने बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की Website का किया शुभारंभ

March 3, 2023

CM Sukhu ने बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की Website का किया शुभारंभ

शिमला (गजेंद्र) : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से पैराग्लाइडिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों को रुचि रखने वाले लोग लाभान्वित होंगे। इसके माध्यम से लोगों को पैराग्लाइडिंग व अन्य गतिविधियों के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त होगी। इससे क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों और साहसिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग की अपार संभावनाएं हैं और प्रदेश सरकार क्षेत्र में साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ प्रयास कर रही है। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, मुख्यमंत्री के सचिव अभिषेक जैन, एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद और अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें