Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Sukhu ने आरएस बाली के घर जाकर उनकी माता के निधन पर शोक किया व्यक्त

February 19, 2023

CM Sukhu ने आरएस बाली के घर जाकर उनकी माता के निधन पर शोक किया व्यक्त

शिमलाः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली के घर गए और उनकी माता किरण बाली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आरएस बाली और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि बाली परिवार ने हमेशा लोगों के कल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री के साथ शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें