Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला में बढ़ी ठंड, पर्यटन सीजन को लेकर कारोबारियों में जगी उम्मीद

September 28, 2026

शिमला में बढ़ी ठंड, पर्यटन सीजन को लेकर कारोबारियों में जगी उम्मीद

Cold Weather Brings Tourists to Shimla : शिमला। राजधानी शिमला में रुक-रुककर हो रही बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से मौसम ने करवट ले ली है। तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने लगी है, वहीं रिज मैदान और मालरोड पर पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ी है। बदले मौसम और बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों को आगामी सीजन बेहतर रहने की उम्मीद है।

तापमान में गिरावट को आगामी सर्दियों के आगाज के तौर पर देखा जा रहा है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच राजधानी शिमला में पर्यटकों की आमद भी बढ़ने लगी है। देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक शिमला पहुंचकर ठंडे मौसम और यहां की खूबसूरत वादियों का आनंद ले रहे हैं। रिज मैदान, मालरोड सहित शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिल रही है।

बारिश के बाद शिमला की वादियां और अधिक हरी-भरी व खूबसूरत नजर आ रही हैं, जिससे पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य का अलग अनुभव मिल रहा है। शिमला जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी ने पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिला दिए हैं। ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर और निचले क्षेत्रों में ठंडे मौसम के चलते पर्यटन सीजन को लेकर कारोबारियों में उम्मीद जगी है। होटल, रेस्तरां, टैक्सी और पर्यटन से जुड़े अन्य कारोबारियों को आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ यदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रहता है तो शिमला में पर्यटकों की आमद में और इजाफा हो सकता है। ऐसे में आगामी पर्यटन सीजन कारोबार के लिहाज से बेहतर रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें