Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Una जिला के लिए बनेगा व्यापक सड़क सुरक्षा प्लान, DC ने संबंधित विभागों को 26 मार्च तक प्रस्ताव सौंपने के दिए निर्देश

March 21, 2024

Una जिला के लिए बनेगा व्यापक सड़क सुरक्षा प्लान, DC ने संबंधित विभागों को 26 मार्च तक प्रस्ताव सौंपने के दिए निर्देश

ऊना (राजीव भनोट/लखबीर लक्की) : ऊना जिला के लिए एक व्यापक सड़क सुरक्षा प्लान बनाया जाएगा। इसमें सड़कों को सुरक्षित तथा यातायात को जोखिम रहित बनाने को लेकर कार्ययोजना होगी। उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित 6 हितधारक विभागों से 26 मार्च तक इसे लेकर अपने प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय में सौंपने के निर्देश दिए। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, शहरी निकाय, लोक निर्माण तथा परिवहन विभाग सम्मिलित हैं।

उपायुक्त ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में शिक्षा विभाग तथा शहरी निकायों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा प्रस्तावों तथा बजट प्राक्कलन को अंतिम रूप देने को कहा हैं। यह सुनिश्चित बनाने को कहा कि कार्ययोजना में सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी पहलू सम्मिलित किए जाएं। वहीं स्वास्थ्य, पुलिस, लोक निर्माण तथा परिवहन विभाग के जिला अधिकारियों को अपने प्रस्ताव तथा प्राक्कलन तैयार कर सौंपने के निर्देश दिए। इन प्रस्तावों को जिला सड़क सुरक्षा प्लान में सम्मिलित कर एक वृहद योजना तैयार की जाएगी, जिसे स्वीकृति तथा बजट प्रावधान के लिए राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा काउंसिल को भेजा जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि प्रस्तावों में सड़क सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने, क्रैश बैरियर, पैरापेट, लाइट रिफ्लेक्टर,ब्रेकर समेत अन्य साजो सामान, जन जागरूकता अभियान चलाने जैसे बिंदु भी शामिल करें। जतिन लाल ने कहा कि जिले में दुर्घटना संभावित स्थलों एवं ब्लैक स्पॉट की पहचान करके उनके सुधार के लिए योजनापूर्वक कार्य करें। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता लाने और ढांचागत सुधार एवं विकास पर ध्यान देने को कहा हैं। उन्होंने वाहनों की फिटनेस तथा चालकों द्वारा यातायात नियमों का अनुपालन तय बनाने पर फोकस करने, सड़क सुरक्षा कानूनों को सख्ती से लागू करने तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की तुरंत उपलब्धता तय बनाने को लेकर कार्य करने पर बल दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें