Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू में कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, ब्लॉक अध्यक्ष हिम सिंह ने किया ध्वजारोहण

December 28, 2023

कुल्लू में कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, ब्लॉक अध्यक्ष हिम सिंह ने किया ध्वजारोहण

कुल्लू (सृष्टि) : कुल्लू के ढालपुर में कल्लू विधानसभा कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के चित्रों पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की भी शपथ ली गई। इस दौरान कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिम सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हिम सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के बाद देश को धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा दी और यह सुनिश्चित किया कि कांग्रेस पार्टी धर्मनिरपेक्ष पार्टी रहेगी। किसी भी जाति धर्म या समुदाय का व्यक्ति पार्टी से जुड़ सकता है और देश की एकजुटता व अखंडता बनाए रखने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। 1885 को पार्टी की नींव रखी गई थी और देश की आजादी में कांग्रेस का अभूतपूर्व योगदान है। इस दौरान कांग्रेसियों ने उन सभी नेताओं का याद किया। जिन्होंने भारत के निर्माण के लिए जीवन समर्पित किया था। कांग्रेस के लोगों को पार्टी की मजबूती की शपथ भी दिलाई तथा महात्मा गांधी के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें