Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में जल्द बिखर जाएगी कांग्रेस की सरकार: बिक्रम ठाकुर

December 12, 2023

हिमाचल में जल्द बिखर जाएगी कांग्रेस की सरकार: बिक्रम ठाकुर

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा करने पर कांगड़ा में जश्न मनाया है। भाजपा हालांकि लगातार सरकार पर हमलावर रही है। भाजपा सरकार में मंत्री रहे बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस की एकता पर भी सवाल खड़े करके कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जल्दी ही टूट कर बिखरने वाली है।

ठाकुर ने इस दौरान केंद्र से मदद न मिलने के सरकार के दावों को झूठ करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल में होने के बावजूद भी प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई। केंद्रीय नेताओं का सरकार के एक साल के कार्यक्रम में शामिल न होना सरकार की विफलता का संकेत है। प्रदेश सरकार एक साल के कार्यकाल में अपनी गारंटीयां पूरी नहीं कर पाई। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस के जल्द ही टूट कर बिखरने की भी दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत पतली है और यह जल्द ही टूट कर बिखरने वाली है।

ठाकुर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आंधी चलेगी और हिमाचल की सभी चारों सीटों पर भाजपा जीतेगी। वहीं प्रदेश सरकार के केंद्र से मदद न मिलने का जवाब देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार सत्ता में आने के बाद लगातार केंद्र से मदद न मिलने का रोना रोती रहती है। उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सरेआम झूठ बोल रहे हैं केंद्र से कोई मदद नहीं मिली। श्री ठाकुर ने कहा की कांग्रेस के लोग बताएं बल्क ड्रग पार्क हिमाचल को किसने दिया। उन्होंने नया प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब यहां के कर्मचारी समय पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट केंद्र को नहीं भेज पा रहे हैं तो इसमें केंद्र सरकार भी क्या करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें