Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress धर्म के आधार पर देना चाहती है आरक्षण : JP Nadda

May 28, 2024

Congress धर्म के आधार पर देना चाहती है आरक्षण : JP Nadda

शिमलाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत के समर्थन में किन्नौर में एक सार्वजनिक सभा में नड्डा ने कहा कि भीमराव आंबेडकर ने किसी स्थान की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों के आधार पर आरक्षण की वकालत की थी न कि धार्मिक आधार पर।

उन्होंने कहा, कि किन्नौर के लोगों को भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षण दिया जाता है क्योंकि यह एक दूर-दराज का क्षेत्र है, लेकिन कांग्रेस इसे मुसलमानों को देना चाहती है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए, जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन भ्रष्ट नेताओं का गठबंधन है क्योंकि इसके सभी नेता और सहयोगी दल भ्रष्ट हैं और विभिन्न घोटालों में शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के चार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें