Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

हल्द्वानी की घटना को लेकर ढालपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कहा- कांग्रेस के नेता का भाजपा ने किया अपमान

August 14, 2026

हल्द्वानी की घटना को लेकर ढालपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कहा- कांग्रेस के नेता का भाजपा ने किया अपमान

कुल्लू: उत्तराखंड के हल्द्वानी में बीते दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद भाजपा के द्वारा मैदान में हवन और शुद्धिकरण की प्रक्रिया की गई। इससे पता चलता है कि भाजपा दलित विरोधी है और इस हरकत से उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का भी अपमान किया है। इसी घटना के विरोध में जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा एक रोष प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन में शामिल जिला जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेसराम आजाद ने कहा कि हम बीजेपी की कड़ी से कड़ी निंदा करते हैं। क्योंकि उत्तराखंड में वे उसी मैदान के शुद्धिकरण की बात कर रहे हैं। जहां हमारे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनसभा की थी। उन्हें खुद पर बहुत शर्म आनी चाहिए और उन्हें शर्म से सिर झुका लेना चाहिए। सेस राम आजाद ने कहा कि राजनीति में इस स्तर तक गिरना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

अगर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित हैं और उन्होंने जनसभा को संबोधित किया, तो उत्तराखंड में शुद्धिकरण अनुष्ठान करने की बात क्यों हो रही है। इससे ज्यादा अपमानजनक कुछ नहीं हो सकता। यह बहुत शर्मनाक हरकत है और भाजपा के नेता भी अबतक चुप हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार और उनकी विचारधारा के लिए शर्म की बात है। एक तरफ तो तिरंगा यात्रा निकालने और प्रचार करने की बात करते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ हमारे नेता और विपक्ष के नेता के मामले में समानता के उस सिद्धांत का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। इसकी गारंटी हमारा संविधान देता है। जिसे देश और दुनिया मानती है। ऐसे में इस मामले में भाजपा के नेताओं को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से माफी मांगनी चाहिए।

📍 Location: Kullu (कुल्लू)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें