Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

समय पर काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को नहीं मिलेगा नया काम : Vikramaditya Singh

November 7, 2023

समय पर काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को नहीं मिलेगा नया काम : Vikramaditya Singh

शिमला (गजेंद्र): आपदा के बाद हिमाचल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कई घोषणाएं की थी, जिसमें 275 करोड़ बड़ी सड़क के लिए 55 करोड़ कमांड और पंडोह रोड़ के रख रखाव, भारत सेतुबंधन योजना के तहत 100 करोड़, NH से मिलने वाली सड़कों की मुरम्मत के लिए 50 करोड़ देने की घोषणा के साथ सीआरएफ के पैसे को 115 करोड़ से 200 करोड़ करने का ऐलान किया गया था, लेकिन आज तक प्रदेश को इसका एक भी पैसा नही मिला है। ये आरोप PWD मंत्री विक्रमादित्यदित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने लगाए हैं।

विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर से पूछा कि वह दिल्ली जाकर केन्द्र सरकार का किस बात के लिए धन्यवाद करके आए है, जबकि आपदा के लिए एक भी पैसा नही आया है। कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों पर विपक्ष के हमलों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि BJP ने क्या 15 लाख देने की गारंटी पूरी की। जहां तक कांग्रेस (Congress) का सवाल है वह पांच साल में सभी गारंटियों को पूरा करेगी।

ठेकेदारों द्वारा सड़कों के काम में बरती जा रही लापरवाही को लेकर विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने दो टूक कहा कि प्रधान मंत्री सड़क योजना चरण एक और दो में जिनके काम लटके पड़े हैं। ऐसे ठेकेदारों को प्रधानमंत्री सड़क योजना फेज तीन के ठेके नही दिए जाएंगे। हिमाचल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चरण एक और दो में 170 सड़कों का कार्य लटका पड़ा हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें