Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

आपदा में प्रदेश के लोगों का सहयोग सराहनीय : Priyanka Gandhi

September 12, 2023

आपदा में प्रदेश के लोगों का सहयोग सराहनीय : Priyanka Gandhi

कुल्लू (सृष्टि) : जिला कुल्लू के दौरे पर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आपदा में प्रदेश के लोगों का सहयोग सराहनीय रहा है और कांग्रेस सरकार भी इसी सहयोग की भावना से कार्य कर रही है। ताकि हिमाचल प्रदेश को जल्द से जल्द आपदा से मुक्त किया जा सके। जिला कुल्लू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार आपदा के बाद से लगातार लोगों को राहत देने का काम कर रही है और इससे लोगों को काफी फायदा भी पहुंचा है।

वहीं केंद्र की भाजपा सरकार को भी इसका समय चाहिए कि वह प्रदेश की दिल खोलकर मदद करें। केंद्र की भाजपा सरकार इस समय यह बात बिल्कुल भी ना सोचे कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है या भाजपा की। केंद्र सरकार को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए और प्रदेश सरकार की आर्थिक रूप से मदद करनी चाहिए। मनाली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी ने कहा कि जिला कुल्लू के साथ-साथ पूरे हिमाचल में बारिश के चलते करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

आपदा आने के बाद से ही लगातार कांग्रेस सरकार यहां राहत देने का कार्य कर रही है। वही प्रदेश के लोग भी मुख्यमंत्री राहत कोष में दिल खोलकर अपना सहयोग दे रहे हैं। जिससे प्रदेश में प्रभावित लोगों की मदद हो रही है। वहीं प्रियंका गांधी ने अपने दौरे के दौरान रामशिला, पतलीकूहल, रागड़ी, मनाली में विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया इस दौरान जगह-जगह पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के साथ मुलाकात की। तो वहीं महिलाओं की पीड़ा सुनकर प्रियंका गांधी भी भावुक हो गई।

ग्रामीण महिलाओं ने प्रियंका गांधी को अवगत करवाया की बाढ़ और भूस्खलन के चलते उनके मकान नष्ट हो गए हैं। तो वहीं खेत और बगीचों को भी खासा नुकसान हुआ है। ग्रामीण महिलाओं के पीड़ा सुन प्रियंका गांधी भावुक हो गई।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा उनकी हर संभव मदद की जाएगी प्रियंका गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह लगातार राहत देने की दिशा में काम कर रहे हैं और जिन लोगों की भूमि  को नुकसान हुआ है उन्हें भी सरकार की ओर से राहत दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें