Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मनाली में सैलानियों को गुमराह करने वालों पर कारवाई की मांग, ढालपुर पहुंचे 2 पंचायतों के सैकड़ों लोग

February 3, 2025

मनाली में सैलानियों को गुमराह करने वालों पर कारवाई की मांग, ढालपुर पहुंचे 2 पंचायतों के सैकड़ों लोग

कुल्लू: जिले की पर्यटन नगरी मनाली के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर कुछ लोग सैलानियों को गुमराह कर रहे हैं और ओवरचार्ज लेकर उनके साथ ठगी भी कर रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन को चाहिए कि वह इस तरह के लोगों पर जल्द कानूनी कार्रवाई करें। ताकि मनाली का पर्यटन कारोबार बाहरी राज्यों में बदनाम ना हो सके। इसी मुद्दे को लेकर पलचान और बुरुआ पंचायत के सैकड़ो ग्रामीण ढालपुर पहुंचे और उन्होंने एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार को भी एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग रखी की कुछ लोग सैलानियों को पैकेज बनाकर दे रहे हैं और पैकेज के नाम पर सैलानियों को सरेआम लूटा जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पैकेज के नाम पर स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग सहित कई अन्य एक्टिविटी सैलानियों को बताई जा रही है और उनसे उन सभी एक्टिविटी के 10 गुना ज्यादा दाम लिए जा रहे हैं। जबकि स्थानीय लोगों को नॉर्मल ही पैसे दिए जा रहे हैं। जब सैलानियों को इन सभी दामों का पता चलता है तो वह अपने आप को ठगा हुआ महसूस करता है।

ढालपुर पहुंचे बुरुवा पंचायत के प्रधान चूड़ामणि, पलचान पंचायत के उप प्रधान कीर्ति किशन, स्थानीय ग्रामीण देवी सिंह, रोशन ठाकुर ने बताया कि कुछ लोग जिला प्रशासन को भी गुमराह कर रहे हैं कि पंचायत के द्वारा यह सभी एक्टिविटी बंद कर दी गई है। लेकिन पंचायत के द्वारा ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को हिदायत दी गई है कि वे पैकेज के नाम पर सैलानियों को गुमराह ना करें।

क्योंकि पर्यटन नगरी मनाली में आने वाले सैलानी यहां पर विभिन्न तरह की एक्टिविटी में भाग लेते हैं लेकिन जब उनसे इस तरह की लूट की जाती है। तो इससे सैलानियों के बीच भी गलत संदेश जाता है। ऐसे में जिला प्रशासन के अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि इस तरह के पैकेज के नाम पर लूट को तुरंत बंद किया जाए और जो व्यक्ति जिस एक्टिविटी से जुड़ा हुआ है। वह मात्र उस एक्टिविटी के तहत ही सैलानियों से उतना ही चार्ज ले। जो वहां पर तय करने किया गया है। अगर उसके बाद भी कोई व्यक्ति सैलानियों के साथ ठगी करता है। तो उस पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें :- PARLIAMENT LIVE: ‘INDI गठबंधन ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया’, लोकसभा में बोले अमित शाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें