Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आइस हॉकी स्टेडियम को विश्वस्तरीय बनाने का रखा प्रस्ताव

July 26, 2026

आइस हॉकी स्टेडियम को विश्वस्तरीय बनाने का रखा प्रस्ताव

Demand for installing hybrid power systems : लाहौल-स्पीति। प्रस्तावित हाई एल्टीट्यूड आइस हॉकी स्टेडियम, काज़ा के निर्माण, संचालन और दीर्घकालिक स्थिरता को लेकर आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लाहौल एंड स्पीति (IHALS) ने राज्य सरकार को विस्तृत सुझाव सौंपे हैं।

IHALS ने सरकार को सौंपे अहम सुझाव

IHALS के प्रतिनिधिमंडल ने जनजातीय विकास, राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत तथा ईएसओएमएसए (ESOMSA) के निदेशक सुमित खिमटा से मुलाकात कर स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने और क्षेत्र में आइस हॉकी को बढ़ावा देने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। इन सुझावों में स्टेडियम की तकनीकी गुणवत्ता, ऊर्जा प्रबंधन, दीर्घकालिक संचालन तथा पारदर्शी क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया है। IHALS ने सुझाव दिया कि परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) का अनुभवी विशेषज्ञ संस्था से तकनीकी सत्यापन कराया जाए।

हाइब्रिड पावर सिस्टम लगाने की मांग

परियोजना में सौर ऊर्जा प्रणाली, बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) तथा संकर (हाइब्रिड) विद्युत प्रणाली जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं को शामिल किया जाए, जिससे स्टेडियम का संचालन भविष्य में टिकाऊ एवं आर्थिक रूप से व्यवहारिक बना रहे। इसके अतिरिक्त परियोजना के सुचारु संचालन एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग संचालन, वित्त एवं प्रबंधन समिति तथा परियोजना क्रियान्वयन एवं तकनीकी निगरानी समिति के गठन का भी प्रस्ताव रखा गया। साथ ही निर्माण कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व काज़ा में सभी संबंधित हितधारकों की बैठक आयोजित करने का अनुरोध किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधियों की मौजूदगी

इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुश्री अनुराधा राणा, जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य श्री केसंग रापचिक, श्री रजत मल्होत्रा (संयुक्त सचिव, आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं महासचिव, आइस हॉकी हिमाचल प्रदेश), श्री अमित बेलवाल (संचालन प्रबंधक, हिमाद्री आइस हॉकी रिंक, रेडिएंटसेज (आइसपल्स) तथा मुख्य प्रशिक्षक,IHALS, श्री संजीबन रॉय (कार्यकारी सदस्य एवं मुख्य सलाहकार, IHALS), श्री कुंगा तन्डुप (महासचिव, IHALS) तथा श्रीमती छेरिंग दिकित (IHALS प्रतिनिधि) उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें