Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आय सीमा खत्म कर 3234 आश्रितों को नौकरी देने की मांग

July 29, 2026

आय सीमा खत्म कर 3234 आश्रितों को नौकरी देने की मांग Demand to provide jobs to 3,234 dependents : शिमला। हिमाचल प्रदेश करुणामूलक संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से करुणामूलक नीति में वार्षिक आय सीमा 3 लाख रुपये की शर्त समाप्त कर सभी 3234 पात्र आश्रितों को बिना किसी भेदभाव के एकमुश्त नौकरी देने की मांग की है।

करुणामूलक संघ ने लगाई सीएम से गुहार

संघ के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र अत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मीडिया सलाहकार नरेश चौहान और मुख्य सचिव से मुलाकात कर कहा कि सरकारी सेवा के दौरान अपने माता-पिता या परिवार के कमाऊ सदस्य को खोने वाले सभी आश्रितों के साथ समान व्यवहार किया जाए और लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए। हिमाचल प्रदेश करूणामूलक संघ के प्रदेशअध्यक्ष रविंद्र अत्री और समस्त करूणामूलक परिवारो ने शिमला सचिवालय मे मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मुख्य सचिव से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को बताया।

3 लाख आय सीमा खत्म करने की मांग

उन्होने कहा कि करूणामूलक नीति मे जो 3 लाख रुपए आय सीमा का भेदभाव हे उसे खत्म कर सभी करूणामूलक परिवारो को वन टाइम सेटलमेंट के तहत जल्द नौकरिया दी जाए और साथ ही मे ये भी कहा की उन 1650 करूणामूलक आश्रितो की क्या गलती है कि उनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक है और अब इन परिवारो को नौकरी से वंचित रखा जा रहा है इन आश्रितो ने भी तो अपने परिवार के कमाने वाले मुखिया को खोया है । साथ ही मे ये भी कहा की काग्रेस सरकार ने करूणामूलक परिवारो से विधानसभा चुनावो के समय वादा किया था कि सभी करूणामूलक आश्रितो को बिना किसी शर्त के एक मुशत नौकरीया दी जाएगी तो जल्द उस वादे को पूरा करे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें