Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अवैध खनन करने वालों के खिलाफ विभाग ने खोला मोर्चा, अधिकारियों ने दी सख्त हिदायत

April 2, 2024

अवैध खनन करने वालों के खिलाफ विभाग ने खोला मोर्चा, अधिकारियों ने दी सख्त हिदायत

नगरोटा(शिव गुलेरिया): सुरियां क्षेत्र के साथ लगते लोकल खड नाले और दरिया में अब जो भी अवैध रूप से खनन करता पाया गया उनकी अब खैर नहीं उन्हें किसी भी कीमत पर खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा बक्शा नहीं जाएगा और नियमा अनुसार उन पर तुरंत मौके पर ही कार्रवाई की जाएगी।

पिछले कुछ दिनों से लगातार खनन विभाग के अधिकारियों ने इलाके में अलग-अलग जगह दबिश देखकर अवैध खनन करने वालों की अब नींद हराम कर रखी है और पकड़े जाने पर अगर कागजात सही नहीं पाए जाते तो उसी वक्त नियम अनुसार हरजाना वसूला जाता है या फिर मौके पर गाड़ियों को पकड कर कोर्ट में आगामी कार्रवाई के लिए पेश किया जाता है।

इसी संदर्भ में खनन विभाग की टीम के माइनिंग इंस्पेक्टर अश्विनीन कोंडल और जोगिंदर सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि अवैध खनन की गतिविधियां इलाके में बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सरकार के आदेश अनुसार जो भी कार्रवाई बनती है तुरंत मौके पर की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें