Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

विकास खंड रामपुर की ग्राम पंचायत फुंजा के उप प्रधान रविवार से लापता, तलाश में जुटी रामपुर पुलिस 

February 18, 2025

विकास खंड रामपुर की ग्राम पंचायत फुंजा के उप प्रधान रविवार से लापता, तलाश में जुटी रामपुर पुलिस 

रामपुर बुशहर: उपमंडल रामपुर के तहत फूंजा पंचायत के उप प्रधान भरत भूषण रविवार सुबह से लापता है। जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाना रामपुर में दर्ज कर ली गई है। जिसके बाद आज मंगलवार को पुलिस की टीम द्वारा सर्च आपरेशन चलाया गया।

उप प्रधान मझेवली के स्थानीय निवासी हैं । जानकारी के अनुसार भरत भूषण रविवार सुबह  रामपुर के पीपटी स्थित अपने क्वाटर से करीब साढ़े सात बजे अपनी बेटी नीतिका बिष्ट को यह कह कर निकले कि रामपुर सत्यनारायण मंदिर में लगे नेत्र जांच शिविर में नेत्र जांच के लिए जा रहा हूं और जल्दी वापस लौटेंगे। लेकिन मंगलवार तक भी वापस नहीं लौटे हैं। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है और घर पर भी सभी चिंतित है।

वहीं डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम को उप प्रधान की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसके बाद पुलिस द्वारा बशाडा पुल के साथ मंगलवार को सर्च आपरेशन चलाया। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

वहीं ग्राम पंचायत प्रधान शशि जिंटा द्रोहा ने बताया कि इस खबर से हम सभी पंचायत के लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि आज पुलिस के साथ उन्होंने भी सर्च आपरेशन में जाकर पुलिस का सहयोग किया।

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लखनऊ की पहले बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें