Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2026 के इस सीज़न में धर्मशाला में होंगे तीन हाई-वोल्टेज मुकाबले

March 27, 2026

IPL 2026 के इस सीज़न में धर्मशाला में होंगे तीन हाई-वोल्टेज मुकाबले

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तहत तीन हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे। जैसे ही शेड्यूल सामने आया है,वैसे ही प्रदेश भर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। धौलाधार की वादियों में बसे इस खूबसूरत स्टेडियम में 11 मई, 14 मई और 17 मई को तीनों मैच आयोजित होंगे । धर्मशाला में मैचों का सिलसिला 11 मई, सोमवार को शुरू होगा, जब पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

तीन दिन बाद, 14 मई यानी गुरुवार को मुंबई इंडियंस की टीम यहां पंजाब को चुनौती देने पहुंचेगी। इन दोनों मुकाबलों का समय शाम 7:30 बजे रखा गया है। वहीं, 17 मई को होने वाला मुकाबला सबसे खास माना जा रहा है, क्योंकि उस दिन रविवार को दोपहर 3:30 बजे पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत होगी। किंग कोहली और पंजाब के शेरों के बीच होने वाली इस टक्कर को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों के उमड़ने की संभावना है।

गौर हो कि धर्मशाला का एचपीसीए स्टेडियम देश के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में शुमार है। पहाड़ों के बीच स्थित यह स्टेडियम न केवल खिलाडिय़ों बल्कि दर्शकों के लिए भी खास अनुभव प्रदान करता है। यहां का मौसम, तेज हवा और पिच का व्यवहार मैच के नतीजों पर प्रभाव डाल सकता है, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक हो जाते हैं। आईपीएल 2026 का यह चरण प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है, और ऐसे में धर्मशाला में होने वाले ये तीनों मुकाबले टूनार्मेंट की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। क्रिकेट प्रेमियों को इन मुकाबलों में रोमांच, प्रतिस्पर्धा और शानदार खेल का भरपूर आनंद मिलने की पूरी उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें