Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चिकित्सक किया गया सम्मानित

July 1, 2024

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चिकित्सक किया गया सम्मानित

नाहन: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सिरमौर द्वारा सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने की।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने मौजूद प्रतिभागियों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा एक बहुत ही नेक पेशा है।

एक चिकित्सक होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम मरीजों और जनता के प्रति सम्पूर्ण निष्ठा और सेवा भाव से निस्वार्थ अपनी सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के लिए चिकित्सक दिवस का विषयवस्तु हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स है। लिहाजा सभी चिकित्सक इन्हीं भावों के साथ मानव सेवा हेतु अपने कर्तव्य का निर्वाह करें। इस अवसर पर उन्होंने ई-संजीवनी एवं गैर संचारक रोग नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डा. रजत गर्ग, डॉ. निखिल गर्ग, डा. अभिषेक, डा. कृतिका, डा. राहिला व डा. वसुधा को पुरस्कार व प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

डा. अजय पाठक ने हाल ही में चूडधार में फंसे हुए सैलानियों के लिए चलाए गए बचाव अभियान के दौरान आपातकालीन मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने वाली मेडिकल टीम में डा. शालिनी नेगी, कुलदीप, जगदीश चंद व विनोद को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डा. नेसार अहमद, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डा. विनोद सांगल एंव ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डा. गगनदीप ढिल्लों भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें