Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेल संपर्क का सपना हुआ साकार, Himachal से सीधे जुड़ा Haridwar : अर्चना चौहान

February 23, 2024

रेल संपर्क का सपना हुआ साकार, Himachal से सीधे जुड़ा Haridwar : अर्चना चौहान

सुजानपुर (गौरव जैन) : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल का कितना ध्यान रखते हैं, इस बात का पता उस समय ही चल गया था, जब हिमाचल जैसे छोटे राज्य से दूसरी वंदे भारत ट्रेन अम्ब ऊना रेलवे स्टेशन से चलाई गई थी, ये बात महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व के चलते प्रदेश की एकमात्र ब्रॉडगेज ट्रेन लाइन ऊना के साथ एक और इतिहास जुड़ गया है।

अब हिमाचल से सीधा हरिद्वार के लिए ट्रेन की सुविधा मिलेगी। ऊना से सहारनपुर जाने वाली एमईएमयू ट्रेन अब प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हरिद्वार तक आवागमन करेगी। इस ट्रेन के विस्तार से न केवल ऊना वासियों बल्कि प्रदेशवासी भी लाभान्वित होंगे। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि ऊना से सहारनपुर जाने वाली एमईएमयू ट्रेन के विस्तार संबंधी जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट कर साझा की है। केंद्रीय मंत्री ने लिखा है कि रेल संपर्क का सपना साकार, हिमाचल से सीधे जुड़ा हरिद्वार। ऊना-सहारनपुर एमईएमयू ट्रेन का विस्तार अब हरिद्वार तक स्वीकृत हुआ है।

आपको बता दें कि इस ऊना-सहारनपुर एमईएमयू ट्रेन का विस्तार अब हरिद्वार तक स्वीकृत से प्रदेश की जनता को लाभ पहुंचेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा है कि हम सपने नहीं हकीकत बुनते है तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें