Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

2 किलो 105 ग्राम अवैध चरस और 39,700 नकद के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार

April 8, 2025

2 किलो 105 ग्राम अवैध चरस और 39,700 नकद के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार

पांवटा साहिब: नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही एसआईयू सिरमौर की टीम ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-707 पर स्थित रेनशेल्टर जामली के समीप एक विशेष अभियान के दौरान 65 वर्षीय व्यक्ति को भारी मात्र में चरस और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बेसु राम पुत्र स्वर्गीय मोही राम, निवासी गांव व डाकघर नैनीधार, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर (हि.प्र.) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 2 किलो 105 ग्राम अवैध चरस और 39,700 नकद बरामद किए हैं।

एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके पर पहुंचकर जब तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से उक्त मात्र में मादक पदार्थ और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी बेसु राम से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह यह चरस कहां से लाया और इसका उद्देश्य क्या था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या वह किसी बड़े नशा तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें: कांगड़ा में सनसनी: वॉल्वो बस पर थार सवार बदमाशों ने किया हमला, चालक-परिचालक समेत 4 लोग घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें