Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आबकारी एवं कराधान विभाग ने आधा दर्जन मामलों में अब तक 100 से अधिक अवैध शराब बोतलें की बरामद

May 4, 2024

आबकारी एवं कराधान विभाग ने आधा दर्जन मामलों में अब तक 100 से अधिक अवैध शराब बोतलें की बरामद

जोगिंदर नगर: आबकारी एवं कराधान विभाग जोगिंदर नगर ने लोकसभा चुनावों को लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता के मध्यनजर शनिवार को एहजू बीड़ रोड क्षेत्र की दुकानों की जांच की।इस दौरान जांच करते हुए सहायक आयुक्त संगीता गुरुंग, राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी डेविड एम मोहन व जगदीश चंद की टीम द्वारा कारोबारी केहर सिंह की दुकान में मारे छापे के दौरान 10 बोतलें ऊना नंबर 1 बरामद की । आबकारी विभाग द्वारा अब तक विभिन्न जगहों पर मारे गए छापों में 100 से अधिक शराब की बोतलें बरामद की जा चुकी हैं। आधा दर्जन के करीब मामलों में विभाग द्वारा अब तक कार्रवाई की गई है। सहायक आयुक्त संगीता गुरँग ने कहा कि विभाग द्वारा यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें