Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Exit Poll 2022 : Himachal में खिल सकता है ‘कमल’, BJP को प्रचंड बहुमत की उम्मीद

December 6, 2022

शिमला : हिमाचल विधानसभा चुनाव के हरेक एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त दिखाए जाने से पार्टी उत्साहित है। भाजपा को पर्वतीय राज्य हिमाचल में कमल खिलने के साथ ही रिवाज बदले जाने की उम्मीद है। भाजपा का दावा कि अगर यह एग्जिट पोल है तो चुनाव नतीजे इससे ज्यादा होंगे। भाजपा के महामंत्नी त्रिलोक जम्वाल का कहना है कि कांग्रेस सपने देख ले मगर सरकार भाजपा की ही बनेगी। जम्वाल ने कहा कि एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में आते दिखाई दे रहे हैं और जिस प्रकार से चुनावी नतीजे आएंगे तो यह एग्जिट पोल भाजपा को एक प्रचंड बहुमत के आंकड़े तक ले जाने वाले साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा को एग्जिट पोल में 34 से लेकर 40 तक के आंकड़े दिए गए हैं और अगर यह एग्जिट पोल है तो चुनावी नतीजे सुनिश्चित है कि इससे ज्यादा ही आएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के लिए काम किया है और धरातल पर रहकर जिस पार्टी ने काम किया है वह भारतीय जनता पार्टी है। हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने अच्छा काम किया है और जनता ने इस कार्य को समय-समय पर सरहाया भी है।

महिलाओं ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लिया है और जिस प्रकार से महिलाओं ने मतदान किया है उससे यह पूरा तरह प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की एक प्रचंड सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की है, कांग्रेस के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं था और चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही थी। हिमाचल की जनता ने जिस प्रकार से मतदान किया है वह भाजपा के पक्ष है।

जनता ने परिवर्तन के पक्ष में दिया वोट : नरेश चौहान

उधर कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि जनता ने परिवर्तन के पक्ष में वोट दिया है। परिवर्तन का नेतृत्व स्वयं हिमाचल की जनता कर रही थी, हमने पूरे चुनाव अभियान में इस बात को बहुत गहराई से अनुभव किया। हमसे तो केवल इस समय जनता की अपेक्षाएं हैं। गैस सिलैंडर एक हजार के पार है। ओपीएस बहाली के साथ-साथ आऊट सोर्स का मुद्दा लटका हुआ है। आऊट सोर्स को राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिल पा रहा है, उन सभी लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करना है ,लोगों की अपेक्षाएं ढेरों हैं। लोग ऐसे में कांग्रेस के बजाय किसी और पार्टी का राग सुनना पसंद नहीं करेंगे और न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार एग्जिट पोल गलत भी साबित हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें