Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ हादसे में मृतक आदित्य शर्मा के परिवार ने मांगा न्याय, CM सुक्खू से की मुलाकात

July 21, 2026

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ हादसे में मृतक आदित्य शर्मा के परिवार ने मांगा न्याय, CM सुक्खू से की मुलाकात

हिमाचल प्रदेश: शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र निवासी राजेश शर्मा ने मुलाकात की। राजेश शर्मा ने हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में जान गंवाने वाले अपने बेटे आदित्य शर्मा के मामले को लेकर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आदित्य शर्मा की असामयिक मृत्यु के मामले को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाए, क्योंकि परिवार के अनुसार अभी तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

मुलाकात के दौरान परिवार के सदस्य रहे मौजूद

इस दौरान आदित्य शर्मा की माता सुषमा शर्मा भी मौजूद रहीं। परिवार ने उम्मीद जताई कि सरकार के प्रयासों से मामले में जल्द उचित कार्रवाई होगी और उन्हें न्याय मिलेगा।

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें