Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाप-बेटा सुधर जाओ नहीं तो भुगतने पड़ेंग गंभीर परिणाम, Rajinder Rana के बेटे को आया धमकी भरा फोन

March 20, 2024

बाप-बेटा सुधर जाओ नहीं तो भुगतने पड़ेंग गंभीर परिणाम, Rajinder Rana के बेटे को आया धमकी भरा फोन

सुजानपुर (गौरव जैन) : बाप बेटा सुधर जाओ नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाओ, आप जो कर रहे हो वह सही नहीं है, इसलिए आने वाला समय आपका और खराब होगा। इस तरह का धमकी भरा फोन सुजानपुर से विधायक रहे राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा को आया हैं। धमकी भरे फोन आने की पुष्टि करते हुए अभिषेक राणा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6:01 पर उनके मोबाइल पर एक फोन आया, फोन किस नंबर से आया है इसकी शिकायत भी उन्होंने थाना सुजानपुर में दर्ज करवाई है।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने फोन के ऊपर उनसे बदतमीजी से बात की और धमकी देते हुए कहा कि आपका वर्तमान और आने वाला समय इतना भयंकर कर दिया जाएगा। इसके आपको गंभीर परिणाम भुगतान पड़ेंगे, इसलिए आपके लिए यही सही है कि आप दोनों बाप और बेटा सुधर जाओ नहीं तो आपके साथ अच्छा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने फोन के ऊपर उस व्यक्ति का नाम पूछना चाहा, लेकिन उसने नहीं बताया, जब अभिषेक राणा ने उस व्यक्ति को कहा कि हम आपकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। अपना नाम पता बताओ, लेकिन इतना कहने पर दूसरे व्यक्ति ने फोन काट दिया।

उन्होंने कहा कि करीब 26 सेकंड वह फोन पर उनसे बात करता रहा और उसने अनाप-शनाप बोलते हुए बदतमीजी की सारी हदें पार कर दी। अभिषेक राणा ने कहा कि वर्तमान में सत्तासिन सरकार की क्या स्थिति है उनका मनोबल कितना गिर चुका है और किस हद तक यह लोग आ चुके हैं इस बात का अंदाजा इस तरह के फोन आने से लग जाता हैं। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने उन्हें फोन किया है उसका मोबाइल नंबर उन्होंने अपने शिकायत पत्र में थाना सुजानपुर में दर्ज करवाया है और जिस किसी ने भी इस तरह की घटिया हरकत की है उसे जल्द पकड़ा जाए और यह व्यक्ति कौन है उसका नाम और पता सार्वजनिक किया जाए और किस पार्टी का है यह भी जग जाहिर किया जाए, किसके कहने पर यह फोन आया तमाम बातों की जांच जल्द की जाए।

बताते चलें कि राजेंद्र राणा के बेटे को इस तरह का धमकी भरा फोन आने के बाद तमाम जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई है और यह फोन किसने किया है किस मकसद से किया है और आने वाले दिनों में इस तरह के फोन के क्या मायने होंगे इस पर गहन चिंतन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें