Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला पटवारी दो हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

October 16, 2023

महिला पटवारी दो हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नूरपुर (पंकज कौशल) : वरंड़ा की महिला पटवारी अरुणा कुमारी को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगें हाथों गिरफ्तार किया। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के धर्मशाला स्थित पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वरंड़ा गांव के पुष्पेंद्र सिंह ने ब्यूरो के समक्ष यह शिकायत दर्ज कराई थी कि वरंड़ा की पटवारी अरूणा कुमारी उसकी जमीन की निशानदेही की रिपोर्ट जारी करने के लिए दो हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

शुक्रवार को जैसे ही महिलाओं पटवारी को रिश्वत के तौर पर दो हजार रुपये की धनराशि दी तो उसी समय ब्यूरो की टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए महिला पटवारी अरूणा कुमारी दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगें हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि महिला पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें